दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 15 अगस्त से पहले ISIS का वांछित आतंकवादी गिरफ्तार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) के पुणे मॉड्यूल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वांछित आतंकवादी का नाम रिजवान अब्दुल हाजी अली है और वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद की गई है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आईएसआईएस के आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि वह दिल्ली-एनसीआर के कुछ अतिविशिष्ट लोगों (वीआईपी) पर हमला करने की फिराक में था। उससे पूछताछ की जा रही है।  

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment