UP: CM Yogi आवास के बाहर महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल…जनता दरबार से आई थी बाहर, सपा ने ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना, VIDEO

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ, उन्नाव, संवादपत्र । उन्नाव के पुरवा थानाक्षेत्र के छत्ता खेड़ा गांव में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों से प्रताड़ित होकर उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने सोमवार को पति और देवर पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया था। इधर, मंगलवार को महिला ने लखनऊ में CM योगी के आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की। महिला सीएम योगी के जनता दरबार में आई थी। बाहर आकर उसने अपने गोद लिए बच्चे को सड़क किनारे रख दिया। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 

उधर, समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री से न्याय न मिल पाने पर महिला ने किया आत्मदाह। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार में पहुंची पीड़ित महिला ने किया आत्मदाह। यह सरकार आमजन को न्याय दिलाने में नाकाम हो चुकी है, भष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी के आगे यूपीवासी त्रस्त, दिखावी प्रचार से सरकार नहीं चलती, महिला को मिले मुआवजा और न्याय। 

उन्नाव के पुरवा थाना के गांव छत्ताखेड़ा की रहने वाले अंजली जाटव पत्नी देशराज को उसके ससुरालीजन मारने पीटने के साथ ही प्रताड़ित करते थे, जिसकी शिकायत अंजलि ने पुरवा पुलिस से की। इधर अंजलि की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद सोमवार को महिला के पति और देवर को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी। 

इसके बावजूद ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे परेशान होकर मंगलवार को वह लखनऊ सीएम आवास के बाहर अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर पहुंची। जहां उसने बैग में रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़कने के बाद आग लगा ली। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक महिला बुरी तरह से आग की चपेट में आ गई। 

पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक महिला 70 से 80ः जल चुकी थी। महिला की आग बुझी तो वह रो-रोकर चिल्लाने लगी। खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी। वह बार-बार अपने बच्चे की तरफ देख रही थी। पुलिस तुरंत महिला को सिविल अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत नाजुक है। 

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया-महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया है। महिला 70 फीसदी जल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। 

उन्नाव एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने कहा कि ससुरालियों से प्रताड़ित होकर आत्मदाह का प्रयास किया। इसके संबंध में 2 अगस्त को कोतवाली में प्रताड़ित करने और मारपीट का अभियोग ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। जिसके बाद 5 अगस्त को पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला उन्नाव के पुरवा थाना के गांव छत्ताखेड़ा की रहने वाली है। महिला दो दिन पहले भी जनता दरबार आई थी। उसमें उसे कारवाई का आश्वासन दिया गया था।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment