अयोध्या। अयोध्या गैंग रेप मामला की पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू किया गया रेफर। सूत्रों की मानें तो यह आदेश जिलाधिकारी की तरफ से दिया गया है। पीड़िता के साथ में गए सीएमएस डॉ विभा कुमारी भी हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पूराकलंदर पुलिस टीम और पीड़िता की माँ व एक समाजसेवी गई हैं।
बता दें कि गैंगरेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके बारी-बारी रेप करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई।













