बरेली: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर बनाया मरियम, आरोपी सलमान गिरफ्तार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बरेली। यूपी के बरेली जनपद के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को अगवा कर धर्मांतरण कराने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने करीब ढाई महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सलमान पर मुकदमे में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन की धाराएं बढ़ाई गई है। दरअसल, सुभाषनगर निवासी महिला ने 9 मई को को  किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। वहीं सलमान पर सीबीगंज में मामला दर्ज हुआ था।

बताया जा रहा है कि परिवार सीबीगंज का रहने वाला है। सुभाषनगर रिश्तेदारी में पहुंचा था, जहां से 9 मई की रात में किशोरी का अपहरण कर लिया। काफी दिनों तक सलमान की तलाश में पुलिस जुटी रही। फोन सर्विलेंस की मदद से सलमान के बारे में जानकारी पुलिस जुटाती रही।

सलमान फरारी के दौरान हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अपनी लोकेशन बदलता रहा। जब सलमान को लगा कि मामला ठंडा हो गया है और पुलिस पीछे नहीं है, तब सलमान नाबालिग को लेकर बरेली आ गया और हिंदूवादी संगठनों को इस बात की जानकारी हो गई। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को भी मौके से मिली।

पुलिस ने जब सख्ती से आरोपी सलमान से पूछताछ की तब उसने बताया कि वो नाबालिग किशोरी को अगवा कर ले गया और किराये के मकान में रखा. उसने निकाह कर उसका धर्मांतरण कराया और नया नाम मरियम रख दिया और कई बार दुष्कर्म किया।

बता दें कि मामले में 31 जुलाई को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से शिकायत कर किशोरी की बरामदगी की मांग की थी। सीओ द्वितीय संदीप सिंह ने बताया कि सुभाषनगर थाना पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया है। 9 मई को किशोरी की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जांच में सलमान का नाम सामने आया। इसपर सीबीगंज में भी मामला दर्ज है।  जांच में पता चला है कि सलमान ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन कराया।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment