अयोध्या गैंगरेप केस: आरोपी मोईद खान के घर पर चल सकता है बुलडोजर, राजस्व टीम ने शुरू की पैमाइश

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

अयोध्या,संवादपत्र । भदरसा गैंगरेप के आरोपी मोईद खान ने जमीनों पर कब्जा करके पूरा साम्राज्य खड़ा किया है। सुरक्षा के बीच शुक्रवार को एसडीएम सोहावल के नेतृत्व में आरोपी की जमीनों के साथ बनाई गई इमारतों की पैमाइश शुरू की गई है। रात होने तक हुई पैमाइस में बड़ी संख्या में ऐसी जमीने चिंहिंत की गई जो या तो ग्राम समाज, तालाब या फिर दूसरे के नाम दर्ज हैं लेकिन भवन उनके बताए गए। पैमाइश के बाद इन पर बुलडोजर चल सकता है। एसडीएम ने अवैध दमीन पर चल रही पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के प्रबंधक को दो दिन के अंदर इसे खाली करने का निर्देश भी दे दिया है।

एसडीएम अशोक कुमार सैनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के लोगों की टीम दूसरी बेला लगभग चार बजे भदरसा पहुंची। अंधेरा होने तक पैमाइश की काम पूरा नहीं हो पाया था। देर शाम तक कई जमीनों की पैमाइश की गई। बताया गया कि 2.16 हेक्टयेर के प्लाट के हिस्से पर इमारतें खड़ी की गई है। यह जमीन जानकारी प्रसाद के नाम दर्ज बताई गई है। इस पर बैंक के भवन के साथ तीस दुकाने हैं। इसी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा चल रही है।

बाजार से दोस्तपुर गांव की रोड पर लगभग पांच सौ मीटर दूर चारागाह की जमीन प्लाटिंग किए जाने की बात सामने आई है। इनमें से ज्यादातर प्लाट बेंचे जा चुके हैं। छह बीघा जमीन अभी बेंचने से बची बताई गई है। बेकरी की जमीन को भी जानकी प्रसाद के साथ तालाब की जमीन पर बनाए जाने की बात सामने आ रही है। इसके बाद अंधेरा घना होने के साथ पैमाइश रोक दी गई। 

एसडीएम अशोक कुमार सैनी ने बताया कि जानकी प्रसाद के नाम से दर्ज जमीन पर इमारतें बनाई गई हैं। पीएनबी के मैनेजर को दो दिन के अंदर खाली करने के लिए कहा गया है। चरागाह और दूसरे की जमीन पर प्लाटिंग के साथ बेकरी के भवन की बात सामने आ रही है। पूरी पैमाइश शनिवार को पूरी की जाएगी। बताया कि इसकेबाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment