मोरक्को में सिंहासन दिवस पर 2,476 कैदियों को मिला क्षमादान

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

रबात, मोरक्को के सुल्तान मोहम्मद षष्ठम ने मंगलवार को यहां सिंहासन दिवस पर 2,476 कैदियों को क्षमादान दे दिया।

मोरक्को के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवकाश ‘सिंहासन दिवस’ पर 2,278 ऐसे कैदियों को माफ़ी दी गई, जिनकी जेल की सज़ा में कमी आई, जबकि 182 अन्य की जेल की सज़ा या जुर्माना या दोनों रद्द कर दिये गये। इसके अलावा, पुनर्वास कार्यक्रम पूरा कर चुके चरमपंथ और आतंकवाद के दोषी 16 कैदियों को भी माफ़ी दे दी गयी।

उल्लेखनीय है कि सिंहासन दिवस प्रतिवर्ष 30 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस 1999 में मोहम्मद षष्ठम के सिंहासन पर बैठने की वर्षगांठ का स्मरण कराता है। मोरक्को में शाही क्षमादान पारंपरिक रूप से प्रमुख राष्ट्रीय स्मरणोत्सवों या धार्मिक उत्सवों के दौरान दिया जाता है, जो न्याय प्रणाली और सामाजिक सुलह प्रयासों में राजा की भूमिका को रेखांकित करता है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment