रामपुर : आखिरी कहां गई बच्ची, तालाब में तलाश जारी…नाले में गिरी बच्ची तेज बहाव में बह गई थी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बरसात के पानी के साथ नाले में बह गई थी दो साल की बच्ची

मिलक, संवादपत्र । शुक्रवार दोपहर को बारिश के पानी में बही बच्ची का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि प्रशासन बच्ची को तलाशने में जुटा हुआ है। बच्ची को जेसीबी से तालाब में तलाश किया जा रहा है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी देवेंद्र की दो वर्ष की बच्ची ओमसुधा घर के बाहर शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे स्लेब पर बैठी थी। वर्षा होने के कारण उसकी मां नीतू नाली की कीचड़ साफ कर रही थी। परिजनों का कहना है कि ओमसुधा अचानक से तेज बारिश के पानी की चपेट में आ गई थी। वह पानी के साथ बहकर नाले में पहुंच गई थी।  नाले का पानी गांव के तालाब में जाकर गिरता है। बच्ची के न मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था।

सूचना पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार सीमा गंगवार व कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच गए थे। जेसीबी मंगाकर तालाब में ओमसुधा की खोजबीन की गई थी,लेकिन शुक्रवार देर रात तक पता नहीं चल सका था। अब शनिवार सुबह से फिर से बच्ची को तालाब में तलाश किया जा रहा है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment