इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर होटल में सेक्स, आशिक के धोखे से नाराज लड़की चेन्नई से पहुंची बरेली, जाने पूरी खबर

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मांग में भरा था सिंदूर, लड़की गर्भवती हुई तो करने लगा आनाकानी

बरेली, संवाद पत्र । इंस्टाग्राम पर एक युवती का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि प्रेम की दीवानी चेन्नई से बरेली आ पहुंची। लड़की ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती बरेली के एक युवक से हुई। जिसके बाद फोन पर भी दोनों की बात होने लगी। युवक लड़की से मिलने चेन्नई तक जा पहुंचा और उसके साथ होटल में सेक्स किया। युवक ने उसकी मांग भी भरी, लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो युवक आनाकानी करने लगा और बरेली वापस आ गया। 

पूरा मामला बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने का है, चेन्नई से बरेली आई पीड़ित युवती ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। जो भी रील बनाती उस पर बरेली का एक युवक कमेंट जरूर करता। लिहाजा यहीं से दोनों के प्यार का आगाज हुआ। पहले तो मैसेजिंग के जरिए बात होने लगी फिर दोनों फोन पर एक दूसरे से बात करने लगे। इसके बाद युवक उससे मिलने चेन्नई पहुंचा गया। एक हफ्ते तक रुकने के बाद उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। युवक ने फिर लड़की को दिल्ली बुला लिया जहां दोनों एक होटल के कमरे में रुके और शारीरिक संबंध बनाए। लड़की वापस चेन्नई चली गई, तो युवक दोबारा चेन्नई जाकर उसके साथ रहने लगा। अब दोनों के बीच मियां बीवी के रिश्ते कायम हो चुके थे।

युवक के परिवार वालों ने भी धमकाया
लड़की के मुताबिक युवक फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जब उसको ये पता चला कि लड़की गर्भवती हो गई है तो वह उसे छोड़कर भाग गया। युवक ने लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवक के परिजनों से संपर्क किया तो वह भी धमकाने लगे। जिसके बाद अब लड़की ने चेन्नई से बरेली आकर फतेहगंज पश्चिमी थाने में न्याय की गुहार लगाई है,।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment