सुलतानपुर:-अज्ञात वाहन ने जोरदार मारी टक्कर, मां-बेटी को जिससे बेटी की हुई मौत।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कूरेभार/सुलतानपुर, संवाद पत्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक गांव में मां बेटी शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी बीच उन्हे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार राघवपुर निवासिनी कमलेश शर्मा अपनी (20) वर्षीया बेटी शिवानी शर्मा के साथ शुक्रवार अलसुबह करीब 4 बजे हलियापुर-बेलवाई राजमार्ग पर स्तिथ राघवपुर पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे टहलते समय बेटी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे शिवानी की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये शव विछेदनगृह भेज दिया।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment