बहराइच:- बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ ,हुआ पिंजरे में कैद।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

गांव में चार दिन में दूसरा तेंदुआ वन विभाग ने पकड़ा
बहराइच, संवाद पत्र । ककरहा रेंज के जंगल से निकल कर लोगों पर हमला करने वाला दूसरा तेंदुआ भी पिंजरे में कैद हो गया है। चार दिन में गांव में दूसरा तेंदुआ वन विभाग ने पकड़ा है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में जंगल से निकल कर तेंदुए हमला कर रहे हैं। ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव निवासी किसान पर तेंदुआ ने हमला कर मार डाला था। जिस पर वन विभाग ने पिंजरा लगाकर वयस्क नर तेंदुआ को सोमवार को पकड़ा था। लेकिन अन्य तेंदुओं के मूवमेंट को देखते हुए इसी ग्राम पंचायत के पचासा गांव में पिंजरा लगाया गया था। 

गुरुवार रात करीब 12 बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच और उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

बताया जा रहा है कि ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा गांव, सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा में पकड़े गए तेंदुआ को जंगल में छोड़ दिया गया है। गुरुवार रात को पुनः दूसरी बार धर्मपुर बेझा गांव में तेंदुआ पकड़ा गया है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment