Bahraich News: ‘घर बसाने के बजाए उजाड़ने का काम कर रही सरकार’, अजय राय ने बीजेपी पर जमकर करा निशाना…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले लखनऊ की तरह बहराइच के लोगों को पहले देते निवास, फिर करते बुलडोजर की कार्रवाई

बहराइच, संवाद पत्र । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार दोपहर में जिले के वजीरगंज बाजार में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की इसके बाद भाजपा सरकार (BJP Government) पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि सरकार को पहले बसाने का काम करना चाहिए। इसके बाद मकान उजाड़ना चाहिए, लेकिन यह सरकार बेसन के बजाय उजाड़ने का काम कर रही है।

कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय जगना के वजीरगंज बाजार में गाटा संख्या 211, 212 और 92 पर खलिहान की जमीन है। इस जमीन पर एक समुदाय के लोगों ने पक्का निर्माण करवा लिया था। गांव निवासी एक महिला ने कोर्ट में वाद दायर कर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। लखनऊ उच्च कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया था। जिस पर 25 सितंबर को जिला प्रशासन ने 23 परिवार के मकानों को बुलडोजर से गिरवा दिया था। इसका मुआयना करने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment