शाहजहांपुर: 25 लाख रुपये की अफीम के साथ चार अपराधी गिरफ्तार पढे पूरी खबर …

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

लखनऊ से बस से दिल्ली जाते समय अटसलिया के पास पकड़े गए तस्कर

शाहजहांपुर, संवाद पत्र । एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह हाईवे किनारे अटसलिया पुल के पास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से 8 किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए लोगों के पास से चार मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड , एक पर्स , चार बैग, 7555 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

पकड़े गए लोगों में योगेंद्र कुमार निवासी गांव हेवई थाना केरेडारी जनपद हजारीबाग (झारखण्ड), रामजीवन निवासी गांव दोढ़ी मंधनिया थाना मयूरहण्ड जिला चतरा (झारखण्ड), बब्लू कुमार पुत्र दिनेश दांगी निवासी कस्बा व थाना गिद्धौर जिला चतरा, अरविन्द कुमार निवासी सलेमाबाद पट्टी गुलचम्पा मैचक थाना तिलहर शामिल हैं। पूछताछ में चारो अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग झारखण्ड से अफीम ले आते हैं। वहां हमें सस्ते दामों में मिल जाती है, जिसे हम दिल्ली व उसके आस पास के इलाकों मे बेच देते हैं। यह अफीम भी हम झारखंड से लाए हैं, लखनऊ बस से दिल्ली जा रहे थे कि बस में कुछ खराबी आ गई। जिस कारण दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment