रामपुर :- इजराइल में काम कर रहे लोग के परिजनों की बढ़ी चिंता , फोन कर जाना हाल…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

रामपुर, संवाद पत्र । ईरान ने इजराइल पर दर्जनों मिसाइलें दाग दी जिसकी जानकारी मिलने के बाद इजराइल में मजदूरी करने गए लोगों के परिजन चिंतित हो गए हैं। काम करने गए युवकों से उनके परिजनों ने संपर्क साधा। उसके बाद उनसे बात करके मुल्क के हालात की पूरी जानकारी ली है। इजराइल में काम कर रहे कामगारों ने कहा कि वे सुरक्षित हैं घबराने की कोई बात नहीं है।

मंगलवार को ईरान ने इजराइल पर 400  मिसाइलें दागीं। जिसके बाद देशभर  में हवाई सायरन बजने लगे और इजराइल के लोग सकते में आ गए। जानकारी मिलने के बाद लोगों ने टीवी को देखकर पूरी जानकारी हासिल की,तो पता चला कि ईरान ने इजराइल पर हमला कर दिया है। उसके बाद बुधवार को दिन निकलते ही इजराइल में काम करने गए युवकों के परिजनों ने कॉल करके उनके खैरियत पूछी। रामपुर से काफी संख्या में लोग काम करने के लिए चार पांच माह पहले ही इजराइल गए हैं। जब इजराइल से उन्होंने परिजनों को बताया कि अभी सब सही है। उसके बाद परिजनों ने राहत की  सांस ली। हालांकि परिजन बच्चों को लेकर काफी चितिंत हैं।

इजराइल से बोले युवक
मंगलवार को ईरान द्वारा इजराइल पर हमले की जानकारी  मिली थी। जिसके बाद कुछ देर के लिए लोग सहम गए थे,हालांकि कुछ देर के बाद हालात सामान्य हो गए। परिजनों का फोन आया था। उनको खैरियत बता दी गई है।-सेनकी, निवासी ग्राम परतापुर हरदासपुर

मैं इजराइल एयरपोर्ट में जॉब करता हूं बहुत अच्छी सैलरी मिलती है । इजराइल देश बहुत पॉवरफुल है मैं गर्व करता हूं कि इजरायल में हूं। चार माह पहले ही इजराइल में नौकरी करने  गए थे। मंगलवार को हमले की जानकारी मिली थी। हालांकि सब कुछ ठीक है। – चंद्रमुकेश, ग्राम कलरख,पटवाई


पिछले काफी समय से इजराइल  में आकर बिल्डिंग बनाने का काम करता हूं। ईरान द्वारा हमला करने की जानकारी हुई थी। परिजनों को बता दिया है कि घबराने की कोई बात नहीं है। फिर भी परिवार को चिंता तो हो रही है।– चंद्रपाल,कलरख

चार माह पहले ही इजराइल में नौकरी करने के लिए आया हूं। मंगलवार को ईरान द्वारा हमले की जानकारी मिली थी। हालांकि सब कुछ ठीक है। सुबह  परिजनों का फोन आया था। उनको तसल्ली दी गई है। यहां पर बिल्डिंग बनाने का काम करता हूं।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment