South Africa beat Ireland in First ODI,संवाद पत्र : साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में आयरलैंड ने जितने रन बनाए नहीं, उससे ज्यादा से वो हार गया. साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 272 रन का लक्ष्य दिया, जवाब में आयरलैंड सिर्फ 132 रन ही बना सकी।
साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ अबू धाबी में खेला पहला वनडे जीत लिया है. इसी के साथ उसने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच T20 सीरीज बराबरी पर छूटी थी. वनडे सीरीज के पहले मैच साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रन से हराया. उसकी जीत में दो ऐसे खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका रही है, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू दो साल पहले किया था. और, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा किया जो अपने वनडे करियर में पहले कभी नहीं किया था. हम बात कर रहे हैं रायन रिकलटन और ट्रिस्टन स्टब्स की, जिनके बीच आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 152 रन की साझेदारी हुई।
रायन और स्टब्स ने साउथ अफ्रीका को संभाला
पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 271 रन बनाए. साउथ अफ्रीका को इस मैच में बेहतर आगाज नहीं मिला. सिर्फ 39 रन पर ही उसके 3 विकेट गिर गए. लेकिन, उसके बाद चौथे विकेट के लिए रायन रिकलटन और ट्रिस्टन स्टब्स ने जो साझेदारी की, उसने साउथ अफ्रीकी टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया.
152 रन की पार्टनरशिप में किसने मारे कितने रन?
रायन और स्टब्स ने चौथे विकेट के लिए 155 गेंदों पर 152 रन जोड़े. रायन रिकलटन ने इसमें 70 गेंदों पर 70 रन बनाए जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 85 गेंदों का सामना कर 79 रन बनाए. इस साझेदारी में बनाए 70 रनों के साथ ओपनिंग पर उतरे रायन रिकलटन ने मैच में कुल 102 गेंदों का सामना कर 91 रन ठोके।













