गोंडा समाचार : लेखपाल व कानूनगो द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारित कर दी गई शिकायत, आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट 

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

गोंडा, संवाद पत्र । तरबगंज तहसील के एक लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर आईजीआरएस पोर्टल पर की गयी शिकायत का निस्तारण कर दिया। फर्जी रिपोर्ट लगाने की  शिकायत मिलने पर आयुक्त ने डीएम को मामले की जांच का निर्देश दिया है और 10 दिन के भीतर मामले में की गयी कार्रवाई की आख्या तलब की है।  

तरबगंज तहसील के ग्राम चिरेबसना डिडिसियाकला के रहने वाले देवकांत पुत्र अतुल कुमार ने आयुक्त देवी पाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील से शिकायत करते हुए बताया कि चारागाह जमीन से संबंधित एक मामला जो तहसीलदार न्यायालय में चल रहा था वह 22 नवंबर 2023 को बेदखली के आदेश के साथ निस्तारित किया जा चुका है। इसके बावजूद आईजीआरएस पोर्टल पर की गयी शिकायत‌ में क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने मामले को विचाराधीन बताते हुए फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत को निस्तारित कर दिया। 

शिकायत कर्ता ने आयुक्त से फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अतुल की शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने मामले की जांच जिलाधिकारी को सौंपी है और इसकी जांच मुख्य राजस्व अधिकारी से कराने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 दिन के भीतर इसकी आख्या तलब की है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment