खेत गए युवक को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नाले के पास मिला क्षत-विक्षत शव 

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

महसी, बहराइच, संवादपत्र । बहराइच वन प्रभाग के औराही गांव निवासी खेत गये एक युवक को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। 24 घंटे बाद सोमवार शाम को ग्रामीणों को क्षत विक्षत शव नाले के निकट मिला। पुलिस और वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की है। 

बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज के औराही गांव निवासी राकेश कुमार (25) वर्षीय घर से रविवार को शाम गांव के पश्चिम कछार में स्थित अपने खेत की रखवाली के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह भी वह घर नहीं आया। जिस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सोमवार की देर शाम 24 घंटे बाद ग्रामीणों को नाले के किनारे युवक का शव क्षत विक्षत मिला। गांव के लोगों के मुताबिक शव के पास कुछ दूरी पर मगरमच्छ भी बैठा दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी हरदी सुरेश कुमार वर्मा और आरएफओ शुएब अहमद और वन दरोगा अमित कुमार वर्मा मौके पर मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि मगरमच्छ के हमले मौत हुई है। लेकिन युवक कहां गया था,अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment