वाराणसी : पिछले 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में राहत

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

वाराणसी‚ संवाद पत्र। गंगा के जलस्तर में गिरावट का दौर जारी है। शनिवार को दो घंटे प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 69.52 मीटर रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में लगभग 50 सेंटीमीटर की कमी आई है। बाढ़ का पानी उतरने से तटवर्ती इलाके में राहत है, लेकिन साफ-सफाई सुनिश्चित करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

पिछले दिनों गंगा उफान पर रहीं। जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया। वहीं तटवर्ती इलाके जलमग्न हो गए। लोगों को बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। इस समय राहत की बात यह है कि गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। पिछले 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है। बाढ़ वाले इलाकों से धीरे-धीरे पानी उतर रहा है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। 

बाढ़ का पानी अपने पीछे कीचड़ औऱ गंदगी छोड़कर जाएगा। ऐसे में साफ-सफाई बड़ी चुनौती है। यदि ठीक ढंग से सफाई नहीं कराई गई तो संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में बाढ़ के बाद भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment