26 साल पहले अपनी इस हिट फिल्म को शाहरुख ने पहने थे शानदार चमकीले टाइट कपड़े, से हो गए थे परेशान…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बॉलीवुड/मनोरंजन । शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन डायरेक्टर और एक्टर की एक फिल्म दोनों के दिल के बेहद करीब है। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शाहरुख अपने टाइट कपड़ों पर बात करते नजर आ रहे हैं।

अपनी फिल्मों के किरदार के हिसाब से खुद को पूरी तरह ढाल लेते हैं। उन्हें डायरेक्टर जो भी करने को कहता है, वो उसे चुपचाप फॉलो करते हैं। 26 साल पहले शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल की फिल्म कुछ कुछ होता है बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़े यू तो ढ़ेर सारे किस्से हैं। कैसे सलमान खान इस फिल्म के कैमियो के लिए मानें, शाहरुख-सलमान की जोड़ी और भी बहुत कुछ. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने इन सबसे अलग एक नया किस्सा सभी के साथ शेयर किया है। दरअसल करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख खान का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है।

कुछ कुछ होता है हिट साबित हुई थी। आज भी लोग इस पिक्चर को अपने परिवार के साथ देखना पसंद करते हैं। फिल्म के गाने और काहनी को भी सभी ने काफी सराहा था। फिल्म में शाहरुख, काजोल और रानी के किरदार की शुरुआत उनके कॉलेज के दिनों से होती है. शाहरुख को शुरुआत में कॉलेज का कूल डूड और स्टड दिखाया गया. उनके लिए लुक के लिए उन्हें चमकीले और टाइट कपड़े पहनाए गए थे. शाहरुख ने राहुत खन्ना को रोल निभाया था, जो लड़कियों के बीच काफी मशहूर था. करण जौहर के शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख बता रहे हैं कि उन टाइट कपड़ों में वो कितने तंग हो गए थे.

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment