रायबरेली: -सीएचसी से 200 मीटर की दूरी पर नवजात का शव, बस्ती के इलाके में मची हड़कंप।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

जगतपुर/रायबरेली, संवाद पत्र । जगतपुर सीएचसी से 200 मीटर दूर पावर हाउस के निकट नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मचा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को जगतपुर सीएचसी से दो सौ मीटर दूर पावर हाउस के निकट एक नवजात शिशु का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। 

रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों की जब नजर पर तो आसपास लगभग सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोग तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। 

किसी का कहना है कि कहीं सीएचसी में कोई बच्चा पैदा हुआ होगा तो कोई कहता अवैध संबंधों वाला होगा और उसे फेंका गया है। सीएचसी अधीक्षक डा एलपी सोनकर ने बताया कि हमारे यहां रात्रि में एक डिलीवरी हुई है। लेकिन जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ये हमारे यहां का नहीं है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment