रियल फाउंडेशन के संस्थापकों को नकली कृत्रिम अंग: पांच दिव्य शिविरों में 500 निवेशकों को बेचा जाता है कृत्रिम अंग।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

अयोध्या. संवाद पत्र । राम मंदिर आंदोलन के नायक के रूप में प्रसिद्ध रहे स्व. अशोक सिंघल की याद में फाउंडेशन द्वारा अयोध्या में कृत्रिम अंग वितरण के लिए 5 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें लगभग 500 से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ, पैर और चलने के लिए व्हीलचेयर, बैसाखी और सुनने के लिए कान की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। 

शुक्रवार को कारसेवक पुरम परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक सिंघल फाउंडेशन के न्यासी चंपत राय ने बताया कि अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा यह विशेष शिविर बीते तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यह चौथा आयोजन किया जायेगा. जिसमें दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया कि स्वर्गीय अशोक सिंघल की 98वीं जन्म जयंती 27 सितंबर को है। इस मौके पर अशोक सिंघल फाउंडेशन के माध्यम से कारसेवक पुरम में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर का आयोजन होगा।

इस शिविर में असहाय दिव्यांग जनों को कृत्रिम हाथ पैर तिपहिया साइकिल, श्रवण यंत्र बैसाखी और व्हीलचेयर प्रदान की जाएगी।इसके अलावा योग्य डॉक्टरों की टीम द्वारा नेत्रों की निशुल्क जांच कर उन्हें चश्मा भी वितरित किए जाएंगे। यह पूरा शिविर पूरी तरह से निशुल्क होगा और रोगियों को शिविर में भोजन एवं जलपान की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस वर्ष इस शिविर में 500 से अधिक लोगों ने अपना नामांकन कर लिया है। उन्होंने बताया कि कहा कि अशोक सिंघल के नाम पर पूरे देश में तीन संस्थाएं काम कर रही हैं। एक संस्था मुंबई में बनी है अशोक जी के प्रति अत्यंत श्रद्धा रखने वाले कार्यकर्ता उनकी भावनाओं में आकर बनाया है। जिसके माध्यम से सेवा कार्य करते हैं।

दूसरी संस्था स्वर्गीय अशोक सिंघल फाउंडेशन ट्रस्ट है जो दिल्ली से संचालित है जिसे महेश भाग चंद्र के द्वारा इस संस्था का गठन किया गया है। तीसरा संगठन सिंघल फाउंडेशन है। जिन्हें उनके परिवार के लोग चला रहे हैं। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य मनोज तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा मौजूद रहे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment