लखनऊ: अलीगंज इलाके में चेन स्नैचिंग करने वाले तीन शातिर लुटेरे अरेस्ट

By Sanvaad News

Updated on:

Follow Us

लखनऊ‚ संवाद पत्र। उत्तरी ज़ोन अलीगंज इलाके में चेन स्नैचिंग करने वाले तीन शातिर लुटेरे अरेस्ट, एडीसीपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार दूबे ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा। डीसीपी उत्तरी की क्राइम/सर्विलांस टीम व थाना अलीगंज की संयुक्त टीम ने तीनों लुटेरों को धर दबोचा।

अलीगंज थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की चेन लूट कर हुए थे फरार, अजय यादव, मो0 रेहान, गौरव भारती के रूप में हुई लुटेरों की पहचान हुई। जिनके कब्जे से लूट की हुई पीली धातु की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुआ। एसीपी अलीगंज बृजनारायण सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी व डीसीपी उत्तरी क्राइम टीम प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह की टीम ने हासिल की बेहतरीन कामयाबी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment