बरेली :- बासमती धान का उत्पादन प्रभावित होने की वजह से 10 कीटनाशकों पर प्रतिबंध पढे पूरी खबर

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बरेली, संवाद पत्र । जिले में बासमती धान का उत्पादन लगातार घट रहा है। इसकी प्रमुख वजह कीटनाशक का अधिक उपयोग है। यही वजह है कि सरकार ने 10 कीटनाशकों की बिक्री पर दो महीने तक रोक लगा दी है। कृषि रक्षा विभाग ने जिले के सभी विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करने का आदेश दिया है। कृषि रक्षा विभाग की टीमों को भी सर्वे के दौरान किसानों ने बासमती धान के उत्पादन घटने की जानकारी दी है।

जिले में करीब 15 सौ कीटनाशक दवा विक्रेता हैं। बासमती में कीटनाशक ट्राईसाइक्लाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, कलोरपाइरीफोस, हेक्साकोनाजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्साम, प्रोफेनेफॉस, इमिडाकलोप्रिड, कार्बेंडाजिम को प्रतिबंधित किया गया है। इन कीटनाशकों के सभी प्रकार के फार्मूलेशन की बिक्री, वितरण और प्रयोग पर रोक लगा दी है, ताकि गुणवत्तायुक्त बासमती चावल के निर्यात में वृद्धि की जा सके।

इन दवाओं का प्रयोग करें किसान

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित दवाओं के स्थान पर विक्रेता वैकल्पिक कीटनाशकों की बिक्री कर किसानों को प्रेरित करें। विक्रेता फिप्रोनिल 5 फीसदी, एसपी एसिटामिप्रिड 20 फीसदी एसपी, काॅर्टाप हाइड्रोक्लोराइड 4 फीसदी जीआर, लैंबडासाय हेलोथ्रिन 5 फीसदी ईसी, टेबुकोनाजोल 25.9 फीसदी ईसी और मैंकोजेब 75 फीसदी डब्ल्यूपी का प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित करें।
वर्जन

सरकार ने 10 कीटनाशकों पर दो महीने का प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। प्रतिबंधित अवधि में कीटनाशक बेचते पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment