हरदोई:-पत्नी की हत्या के बाद पति को किया गिरफ्तार, सास-ससुर और देवर की तलाश मे पहुंची पुलिस…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

हरदोई ,संवाद पत्र । पुलिस ने आग लगने से हुई मौत के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके सास-ससुर और देवर की अभी गिरफ्तारी हीं हो सकी है। मामला कोतवाली देहात के नानक गंज झाला का है। इस मामले में आरोप है कि पहले तो पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की, लेकिन जब बात एसपी तक पहुंची तो एक्शन में आई पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर धरपकड़ करनी शुरु कर दी

बताते चलें कि मंगलवार की देर रात को कोतवाली देहात के नानक गंज झाला निवासी वीरेंद्र राठौर की पत्नी सीमा राठौर संदिग्ध हालत में आग लगने से झुलस गई थी। उसके भाई अंकित राठौर निवासी सिकंदरपुर कल्लू शाहाबाद ने बहनोई वीरेंद्र राठौर, ससुर गयाप्रसाद,सास मल्लो देवी और देवर गोविंद के खिलाफ बहन को आग लगा कर ज़िंदा जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

हालांकि पुलिस ने पहले तो कोई सुनवाई नहीं की,लेकिन एसपी के एक्शन में आते ही उसने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, उसी बीच गुरुवार की देर शाम सीमा की मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। उसी दौरान पुलिस ने पत्नी की मौत के आरोपी पति वीरेंद्र राठौर को दबोच लिया। जबकि आरोपी सास-ससुर व देवर की तलाश की जा रही है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment