अमेरिका में सिक्खों पर आपत्तिजनक बयान का मामला : भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर किया हंगामा और राहुल गांधी का फूंका पुतला…

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

भाजपा पदाधिकारियों व पुलिस के बीच हुई नोकझोक, कई लोग जलने से बचे 

सुलतानपुर, संवाद पत्र ।  नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर  विदेशों में भारत की छवि खराब करने और अमेरिका में सिक्खों के प्रति दिये गए आपत्तिजनक बयान को राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट गेट पर उनका पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं को जमकर नोकझोक हुई। पुतला छीनने के प्रयास में कोतवाल समेत कई पुलिस कर्मी झुलस भी गए। 

गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिक्ख समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचते ही राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक और छीना झपटी भी हुई। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने अमेरिका में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत में सिक्खों को पगड़ी पहनने, गुरुद्वारे जाने और कड़ा पहनने से रोकने वाले बयान की कड़े शब्दों में भर्त्सना व निंदा की है।

उन्होंने कहा राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की छवि व प्रगति को लेकर झूठा नैरेटिव चलाकर देश को बदनाम करतें हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा भारत में सिक्ख समाज शान से रहता है और उनका भारत की आजादी व विकास में शानदार योगदान है। राहुल की बयानबाजी देश को तोड़ने और कमजोर करने की साज़िश है। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से आग्रह करूंगा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए जो देश का सम्मान नहीं कर सकता उसे ऐसे पद पर रहने का अधिकार नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने सिखों के खिलाफ जो बयान दिया है वह 1984 के दंगों की याद दिला देता है।

इन दंगो में दिल्ली में ही 3 हजार सिक्खो का कत्लेआम हुआ था। यहां पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, संजय सोमवंशी, अफजल अंसारी, प्रवीण मिश्रा, अभिनव सिंह, अजय वर्मा, सचिन चोपड़ा आदि रहे। इस दौरान पुतला छीनने के चक्कर में नगर कोतवाल व कुछ महिला सिपाही झुलस भी गए। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment