बहराइच :- पुल से नदी में गिरा युवक, डूबने से मौत।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

सरयू नदी पर बने पुल पर बैठकर मछली का शिकार देख रहा था युवक ।

फखरपुर/बहराइच, संवाद पत्र । फखरपुर थाना क्षेत्र में सरयू नदी पर बने पुल पर बैठकर बुधवार सुबह एक युवक मछली का शिकार देख रहा था। तभी युवा नियंत्रण खो बैठा और वह नदी में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाबूकापुर के मजरा कंठूपुरवा निवासी रोहित कुमार (30) पुत्र देवता दीन के घर से कुछ दूरी पर भग्गड़वा पुल स्थित है। सरयू नदी पर बने पुल पर रोहित गुरुवार सुबह जाकर बैठ गया। इसके बाद वह अन्य लोगों द्वारा किए जा रहे मछली का शिकार देखने लगा। इसी दौरान रोहित असंतुलित होकर सरयू नदी में गिर गया। उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई।

हादसे की जानकारी होने पर फखरपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने तलाश शुरू की तो सुबह 11 बजे युवक का शव पीपे में फंसा मिला। शव को बरामद कर लिया है। जहां शव मिला है, वह क्षेत्र कोतवाली देहात में आता है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोतवाली देहात पुलिस नहीं पहुंची है। फखरपुर थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि पुल से गिरकर युवक की मौत हुई है। मालूम हो कि मृतक के दो पुत्र और एक बेटी है। पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment