कन्‍नौज समाचार:- बारिश में दीवार समेत टीन शेड गिरा…हादसे के बाद मची चीख-पुकार।

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कन्नौज, संवाद पत्र । बारिश के चलते टीन शेड में खडे लोगों पर अचानक दीवार समेत टीन गिरने से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया।

इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी सोनू लाल के दरवाजे पास बजरंगबली का मंदिर है। बुढवामंगल पर्व पर  ग्रामीणों के सहयोग से जागरण का आयोजन किया गया था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे अचानक बारिश होने लगी। 

बारिश को देखकर सभी श्रृद्धालु दौड़कर पास में पड़े तीन सेट की पटिया पर बैठ गए और जागरण का आनंद लेने लगे। बारिश के दौरान अचानक दीवार समेत टीन शेड गिर गया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी दबे लोगों को बाहर निकाला। 

हादसे मे नई बस्ती गांव निवासी अभि 12 पुत्र अमित कुमार, अनुज 40 पुत्र योगेंद्र, वंश पुत्र रानू सिंह, आयुष पुत्र अजयपाल, कुलदीप पुत्र कृष्णपाल, सुरभि पुत्र सर्वेश, प्रिंस पुत्र राजू, सौरभ पुत्र संतोष, देव पुत्र अजय घायल हो गए।घायलो में से अभि 12 पुत्र अमित कुमार, अनुज 40 पुत्र योगेंद्र, वंश पुत्र रानू सिंह, आयुष पुत्र अजयपाल व सरैया गांव निवासी दयाराम पुत्र इतवारीलाल की हालत गंभीर देखकर उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment