रिज़र्व:-तेज़ साक्षी इको ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच की मौत

By Sanvaad News

Updated on:

Follow Us

शाहजहाँपुर, संवाद पत्र । दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी पुल के पास बुधवार दोपहर एक बजे तेज रफ्तार ईको ने तीन बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हरदोई के एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। मामूली रूप से घायल तीन लोग घर को लौट गए।

घायलों के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह लोग बाइक से तिलहर के गांव रैना में एक रिश्तेदार की मौत की खबर सुनकर रैना जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे वह लोग नेशनल हाईवे पर गर्रा नदी पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईको ने एक-एक करके तीन बाइकों को चपेट में ले लिया। जिसमें हरदोई के एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईओ चालक को पकड़ लिया। चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मृतक की पहचान हरदोई के थाना मझिला के गांव चेना निवासी 28 वर्षीय धर्मप्रिय पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment