कोहली गंभीर इंटरव्यू :-मैदान पर भ‍िड़ने वाले इंटरव्यू में आमने-सामने बैठे गौतम-विराट, खींची एक-दूसरे की टांग…देखें

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

नई दिल्ली, संवाद पत्र । चेन्नई टेस्ट से पहले विराट कोहली-गौतम गंभीर ने लिया एक दूसरे का इंटरव्यू लिया। इस दौरान दोनों ही ख‍िलाड़‍ियों ने एक दूसरे की शानदार पार‍ियों का भी जिक्र किया। वहीं कोहली ने इस दौरान गंभीर ने कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर गंभीर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए और ठहाके लगाकर हंसने लगे।बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे के सामने बैठ कर इंटरव्यू करते हुए नजर आ रहे हैं।

टीम इंड‍िया के हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली का यह पहला ऐसा वीडियो इंटरव्यू है…जहां वे एक-दूसरे से सवाल करते हुए दिखे। इस वीडियो की शुरुआत विराट कोहली और गौतम गंभीर की वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में खेली हुई पारी के साथ हुई। फिर वीडियो में उस ऐतिहासिक पल को दर्शाया गया, जब टीम इंडिया ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद इंटरव्यू की शुरुआत होती है।

इंटरव्यू की शुरुआत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, मुझे याद है कि ऑस्ट्रेलिया में आपकी सीरीज बंपर रही थी, जहां आपने ढेर सारे रन बनाए और उससे आप उस जोन में आए। मेरे लिए, यह बिल्कुल वैसा ही था, जब मैंने नेपियर में खेला था और अगर मैं वापस देखता हूं कि क्या मैं एक बार फिर ढाई दिन के लिए बल्लेबाजी कर सकता हूं? मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा कभी ऐसा कर सकता था और मैं उसके बाद अपनी जिंदगी में कभी उस जोन में नहीं रहा।

विराट कोहली ने गौतम गंभीर से पूछा कि क्या जब आप व‍िपक्षी टीम के ख‍िलाड़‍ियों से बात करते हैं, तो क्या ऐसा लगता है कि आप अपने जोन से हट रहे हैं या इससे आपको और मोटिवेशन मिलता है? यह सुनकर गंभीर ने कोहली से कहा- आपके मुझसे ज्यादा विवाद हुए हैं। इतना सुनते ही कोहली हसंने लगते हैं। फिर गंभीर कहते हैं, आप मुझसे बेहतर इस सवाल का जवाब दे सकते हैं। फ‍िर कोहली ने गंभीर से हंसते हुए कहा- मैं तो यह ढूंढ रहा हूं कि क्या कोई मेरी बात से एग्री करता है या नहीं. मैं यह नहीं बोल रहा कि यह गलत है, पर कोई तो बोले कि ‘हां’ यही होता है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment