कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग: सात लोगों को रेस्क्यू कर बचाया, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । फजलगंज थानाक्षेत्र में मंगलवार को केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। साथ ही सात लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं, आग से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का अभी आकंलन नहीं हो सका।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment