टनकपुर:-विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बनबसा क्षेत्र के तीन युवकों को गैर राष्ट्र म्यांमार को बेचने वाला एक गिरफ्तार एक फरार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

टनकपुर/ बनबसा संवाद पत्र । विदेश में नौकरी दिलाए जाने का झांसा देकर बनबसा क्षेत्र से तीन युवकों को गैर राष्ट्र म्यांमार बेचने के मामले में बनबसा पुलिस टीम ने अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया है। भारतीय दूतावास के माध्यम से तीनों बंधक बनाए युवकों को वापस लाया गया है।

मालूम हो कि इस वर्ष 10 जुलाई को राजेन्द्र सिह सौन पुत्र राम सिह, निवासी ग्राम गुदमी भैसाझाला बनबसा चम्पावत द्वारा बनबसा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि मेरा पुत्र ललित सोन अपने दोस्तों विकास, कमलेश व तीन खटीमा के युवकों के साथ घर से रोजगार की तलाश में दिल्ली के लिए निकला था जहां से ये लोग बैंकाक निकल गये। तब से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

पुलिस ने थाना बनबसा में धारा 365 भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस ने गुमशुदा युवकों की बरामदगी के लिए भारत देश के साथ साथ गैर राष्ट्र् बैकाक,म्यामार में होने की संभावनाओं को देखते हुए भारतीय दूतावास से पत्राचार किया गया।

सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी अजय गणपति ने चम्पावत स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वादी एवं पीड़ितों के बयानो के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि खटीमा का रहने वाला राहुल उपाध्याय ने अपने दोस्त गुजरात निवासी जय जोशी जिसका वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया के साथ मिलकर उत्तराखण्ड राज्य से 7 युवाओं व अन्य राज्यों के बेरोजगार युवकों को अपनी बातों में बहला फुसलाकर विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें भारत से गैर राष्ट्र बैकाक बुलाकर विदेशी कम्पनियों को 10 हजार रुपए थाई भाट व्यक्ति के हिसाब से बेच देना जहां विदेशी कम्पनियों द्वारा उन्हें म्यामार में गोपनीय स्थान पर ले जाकर उनसे स्कैमिंग का काम कराने के लिए बंधक बनाना तथा काम न करने पर उन युवकों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार कर जबरदस्ती काम कराना एवं बन्धक बनाये गये युवकों को वापस भारत देश भेजने के लिए उनसे भारी भरकम धनराशि की मांग कर वसूल की गयी।

अभियुक्त जय जोशी वास्तविक नाम जयदीप रामजी टोकड़िया है के गुजरात में होना प्रकाश में आया। थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जयदीप रामजी टोकड़िया को 13 सितंबर को गुजरात से गिरफ्तार किया गया।
एसपी गणपति ने बताया की अभियुक्त द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया गया कि उसने अपने दोस्त राहुल उपाध्याय के साथ मिलकर बनबसा क्षेत्र के 3 तथा खटीमा क्षेत्र के 3 युवकों को अपनी बातों में बहला फुसलाकर बैकाक बुलाया था जहां से उन्हे विदेशी कम्पनियों के हाथों 10000/- थाई भाट प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेच दिया था।

उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल उपाध्याय का वर्तमान में दुबई भाग जाना प्रकाश में आया है, जिसके विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण,एसओजी प्रभारी मनीष खत्री,हेड कांस्टेबल जगवीर सिह, गणेश सिंह, कांस्टेबल मदन सिह,अनिल कुमार, गिरीश भट्ट शामिल थे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment