PM Modi on Google ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मगर आप पीएम मोदी के बारे में कितना जानते हैं? दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार पीएम मोदी के बारे में लोग गूगल पर काफी सर्च करते हैं। उनके जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब लोग अक्सर गूगल से जानना चाहते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि पीएम मोदी से जुड़े टॉप गूगल सर्च कौन-कौन से हैं? और उनके जवाब क्या है ।
PM मोदी की सैलरी
क्या आप जानते हैं गूगल पर लोग PM मोदी की सैलरी जानने को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में सर्च करते रहते हैं। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते तो बता दें कि प्रधानमंत्री की सैलरी 1.66 लाख रुपये है।
PM नरेंद्र मोदी की उम्र
पीएम मोदी के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट में ये सवाल टॉप पर है। PM मोदी की उम्र क्या है इस बारे में अक्सर लोग सर्च करते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र 74 वर्ष है।
PM मोदी का जन्म कब हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र के अलावा लोग गूगल पर पीएम की बर्थ डेट और कहां उनका जन्म हुआ था इस बारे में गूगल पर सर्च करते रहते हैं। बता दें कि पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक गुजराती फैमिली में हुआ था।














