मथुरा में सड़क हादसे में हुई दो की मौत, एक घायल

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मथुरा, संवाद पत्र। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बल्देव क्षेत्र में रविवार की रात दो मोटरसाइकिलो की आमने सामने की भिड़न्त में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि- मृतकों की पहचान बल्देव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हमीरपुर गांव निवासी सोनवीर सिंह (32) एवं अबैरनी निवासी कृष्णा (22) के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि हादसे में घायल कृष्णा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुए है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment