मुरादाबाद :-बहन के लिए केक लेने गए भाई को थार ने रौंदा, मौके पर ही मौत

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुरादाबाद ,संवाद पत्र । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात  बाइक सवार युवक को थार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक बहन के जन्मदिन पर रविवार रात बाजार से केक लेने गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना क्षेत्र के अमन कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार रविवार देर रात 12.30 बजे अपनी छोटी बहन माही के बर्थडे का केक लेकर वापस अपने घर की और लौट रहा था। तभी दिल्ली रोड लोकोशेड पुल की ओर से आ रही तेज रफ़्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह रेलवे में लोको पायलट है। उनके तीन बच्चे हैं। अमन कुमार उनका इकलौता पुत्र था। वह अपनी छोटी बहन माही के बर्थडे का केक लेने के लिए रविवार रात 11 बजे घर से निकला था। लगभग 12.30 वह बाजार से केक लेकर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसको कार ने टक्कर मार दी।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment