बाराबंकी:-नर्सिंग छात्रा के पीछे पड़ा शोहदा, तेजाब फेंकने की दी धमकी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बाराबंकी, संवादव पत्र । हिन्द अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा के आत्महत्या प्रकरण को अभी कुछ ही समय बीता है कि एक और घटनाक्रम उसी अंजाम तक पहुंचाने की ओर इशारा कर रहा है। मेयो हास्पिटल में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के पीछे हाथ धोकर पड़ा युवक उस पर दबाव डालते हुए शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा, हद तो तब हो गई जब युवती की शादी तय होने के बाद आरोपी युवक ने वर पक्ष तक छात्रा की अश्लील फोटो पहुंचा दी। जिससे उसका रिश्ता टूट गया। भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा व आरोपी युवक एक ही गांव के हैं।  

जिला बस्ती की रहने वाली एक युवती लखनऊ मार्ग पर स्थित मेयो हास्पिटल में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह लखनऊ में एक निजी कमरा लेकर रह रही। उसके जिले ही नहीं बल्कि गांव का भी रहने वाला शनी उर्फ हीरालाल निषाद काफी समय से उसकी बहन को फोन करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बनाता और अभद्रता करता आया है। वह युवती को फोन कर अपने रूम में बुलाने का दबाव डालते हुए भाई को जान से मरने की धमकी दे रहा। 

पीड़िता के भाई का कहना है कि उसने अपनी छात्रा बहन की शादी तय कर दी, आरोपी युवक वहां पहुंच गया और बहन के अश्लील फोटोग्राफ दिखाये जिस कारण बहन की शादी टूट गयी। आरोपी युवक अलग अलग नम्बरों से करीब एक वर्ष से फोन करके अश्लील बाते कर रहा। धमकी दी है कि अमुक जगह आकर न मिली तो मुँह पर तेजाब फेंक देंगे, जिससे पूरी जिन्दगी खराब हो जायेगी। भाई बहन को लेकर साथ बताए स्थान पर गया तो शनी ने साथ जाने से मना करने पर उसकी बहन को झापड़ मार दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपी की तलाश की जा रही।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment