लुटेरी दुल्‍हन के बाद आई जहरीली दुल्‍हन! ससुरालवालों को द‍िया जहर, मोटरसाइक‍िल लेकर फरार

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

 लूटेरी दुल्हन के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। मगर क्या आपने कभी जहरीली दुल्हन की कहानी सुनी है। राजस्थान के बूंदी से ऐसी ही एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

 आपने अक्सर लुटेरी दुल्हन के बारे में सुना होगा। लुटेरी दुल्हन की कई वारदातें आए दिन  सामने आती रहती हैं, लेकिन आज पहली बार जहरीली दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के 15 दिन बाद ससुराल वालों को जहरीला पदार्थ देकर दुल्हन घर से फरार हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घर वालों की हालात गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

6 लोगों की हालत गंभीर

राजस्थान के बूंदी जिले में एक नई नवेली दुल्हन अपने पति और सास- ससुर सहित ससुराल के 6 सदस्यों के साथ रहती थी। बीती रात सभी को जहरीला पदार्थ देकर दुल्हन घर से भाग निकली। मामला बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के घारघडी गांव का है। परिवार के सभी 6 सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दबलाना थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नाता प्रथा के तहत हुई थी शादी

दरअसल दबलाना थाना क्षेत्र के रहने वाले दुर्गा शंकर की 15 दिन पहले शादी हुई थी। उन्होंने भीमगंजमंडी की निवासी मंजू गुर्जर के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी नाता प्रथा के तहत हुई थी। मंजू पहले से शादीशुदा थी। ऐसे में दुर्गा शंकर ने मंजू के ससुराल वालों को  8 लाख 40 हजार रुपये देकर समझौता किया और मंजू से शादी रचा ली।

बाइक लेकर फरार हो गई दुल्हन

ग्राम पंचायत रोनिजा के पूर्व सरपंच कैलाश चंद गुर्जर ने बताया कि शादी के बाद से वह अच्छी तरह रह रही थी। परिवार में किसी तरह का झगड़ा या अनबन भी नही था। 11 की सितंबर की रात मंजू की मां उससे मिलने आई और मंजू को एक पुड़िया थमा कर चली गई। परिवार के पूछने पर मंजू ने बताया कि ये मातेश्वरी की भभूति है। खबरों की मानें तो मंजू ने रात को खाना बनाया और खाने में कुछ मिला दिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी लोग एक-एक करके बेहोश होने लगे। सबके बेहोश होने के बाद आधी रात में मंजू ने एक बैग उठाया और बाइक लेकर फरार हो गई।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment