Lucknow News:- स्कूल में चक्कर खाकर गिरी कक्षा 3 की छात्रा की मौत..

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

महानगर स्थित मोंटफोर्ट स्कूल में हुई घटना। 

लखनऊ, संवाद पत्र । मोंटफोर्ट स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा मानवी सिंह (12) चक्कर खाकर सीढ़ियों से नीचे गिर गई। उसे पास के फातमा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता शिखर सिंह विकासनगर इलाके में परिवार समेत रहते हैं। पुलिस के मुताबिक परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। उन्होंने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।

महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक छात्रा मानवी सिंह दोपहर 12.30 बजे स्कूल में चक्कर खाकर गिर गई थी। उसे फातिमा अस्पताल ले गए थे। फातिमा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे चंदन अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के परिजन थाने पर आए थे। 

उन्होंने लिखित में दिया है कि वह बेटी की मौत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस को छात्रा के परिजनों ने बताया कि वह बीमार चल रही थी। बीते तीन-चार सालों से उसका इलाज चल रहा था, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment