मुरादाबाद :-20 दिन तक मेवा नवादा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी दो पैसेंजर ट्रेन, जानिए वजह 

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुरादाबाद, संवाद पत्र । रेलवे प्रशासन द्वारा मंडल में कांठ-स्योहारा के बीच पड़ने वाले मेवा नवादा स्टेशन पर रेल संचालन सुधारने का काम शुरू कराया गया है। जिसमें डाउन लाइन की मरम्मत व विकास का काम शुरू किया गया है।सहारनपुर की ओर से आने वाली ट्रेन संख्या-04302 सहारनपुर-मुरादाबाद मेमू व ट्रेन संख्या- 0430 ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर पर मेवा नवादा में ठहराव पर रोक लगाई गई है। दोनों ट्रेनें अगले 20 दिनों के लिए मेवा नवादा स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद-सहारनपुर रूट पर मेवा नवादा स्टेशन पर बेहतर रेल संचालन के लिए रिमाडलिंग वर्क का काम प्रस्तावित है। जिसके लिए डाउन पर लूप लाइन के लिए विकास व मरम्मत का काम आज से शुरू हो गया। लूप लाइन सुधार का काम 20 दिनों तक चलेगा। इस काम के चलते मंडल की दो ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव रोका गया है। इन ट्रेनों में सहारनपुर-मुरादाबाद व ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर ट्रेन शामिल है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment