गोंडा:- इटियाथोक में दीवार गिरने से मां की मौत, बेटी जख्मी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

गोंडा ,संवाद पत्र । उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई वहीं उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई।

इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान साजिदा (40) के रूप में हुई है। वह बोलने और सुनने में अक्षम थी। उन्होंने बताया कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के भरजोतिया निवासी रियाज की पत्नी साजिदा शुक्रवार देर शाम अपनी बेटी हलीमा (दो माह) के साथ घर के पीछे वाले इलाके में थी तभी पुराने कच्चे मकान की दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई।

उन्होंने बताया कि परिजन ने मां-बेटी को बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्ची का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment