Kanpur News:-छोटे भूखंड मिलाकर बना सकेंगे अपार्टमेंट, KDA बोर्ड बैठक में आया प्रस्ताव

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कानपुर, संवाद पत्र । केडीए बोर्ड की बैठक 13 सितंबर को हुई। बैठक में 10 प्रस्ताव टाउन प्लानिंग के हैं जिसमें जोनिंग रेगुलेशंस भी शामिल है। बाकी प्रस्ताव अभियंत्रण और प्रवर्तन के हैं। तय किया गया है कि बोर्ड की बैठक के बाद शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलेगा। शहर में किए जा रहे अनियमित विकास के खिलाफ केडीए के बुलडोजर गरजेंगे। 

भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 (यथा संशोधित-2023) के होटल निर्माण हेतु अपेक्षाएं से सम्बन्धित अध्याय-5 में संशोधन किये जाने के सम्बन्ध में।

भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 (यथा संशोधित) में नगरीय क्षेत्रों में पेट्रोल पम्प/फ्यूल स्टेशन स्थापित करने के लिए ‘भू-खण्ड का आकार’ मानकों में संशोधन किये जाने के सम्बन्ध में।

मेसर्स सुप्रीम इण्डस्ट्रीज लि० द्वारा आराजी संख्या-135, 136, 137, 141 कुल भूमि 2.8895 हे० ग्राम-जैनपुर जिला, कानपुर देहात, का भू-उपयोग अकबरपुर-माती महायोजना-2021 में ‘कृषि से ‘वृहद उद्योग किये जाने के सम्बन्ध में।

भूखण्डीय विकास के अन्तर्गत एक से अधिक भूखण्डों को आमेलित (Amalagamate) किये जाने के सम्बन्ध में।

कानपुर विकास प्राधिकरण की वित्तीय वर्ष 2022-23 की अवलोकन / अनुमोदन । बैलेन्सशीट का

गत् 140वीं बोर्ड बैठक के निर्णय की अनुपालन आख्या ।

अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment