हरदोई:- हत्यारोपी प्रधान पुत्र समेत दो गिरफ्तार, मनरेगा के पैसों के लिए किए गए हमले में घायल अधेड़ की हुई थी मौत

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

हरदोई, संवाद पत्र।  मनरेगा के पैसों के लिए घर में घुस कर किए गए हमलें में घायल अधेड़ की मौत को लेकर पुलिस के ऊपर हमलावरों का बचाव कराने के आरोप के चलते काफी बवाल हुआ था। जिस पर एसपी ने एसएचओ कासिमपुर रामलखन को लापरवाह मानते हुए उन्हे निलंबित कर दिया था। मामले में प्रधान, उसके पति और पुत्र समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रधान पुत्र और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।

बताते चलें कि कासिमपुर थाने के महमूदपुर धतिगड़ा में वहां के रतिराम और प्रधान गुड्डी के बीच मनरेगा के पैसों को ले कर गाली-गलौज हुआ और उसी बीच घर में घुस कर रतिराम के ऊपर हमला बोल कर उसे घायल कर दिया गया था, जिसकी 8 सितंबर को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

रतिराम की पत्नी शर्मा देवी और पत्र हेमनाथ ने पुलिस के ऊपर उसकी रिपोर्ट न दर्ज कर हमलावरों का बचाव करने का आरोप लगाया। रतिराम के शव को एसपी बंगले के सामने रख कर वहां प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद पुलिस ने प्रधान गुड्डी,उसके पति निरंजन व पुत्र शुभम के अलावा कौशल उर्फ मलिखे, जसवंत, रामजी व श्यामजी के खिलाफ केस दर्ज किया।

उधर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में एसएचओ कासिमपुर रामलखन की लापरवाही मानते हुए उन्हे  निलंबित कर दिया था। उसके बाद से पुलिस नामज़द किए गए हमलावरों की तलाश में जुटी थी,उसने प्रधान पुत्र शुभम व उसके दोस्त शुभम को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से लोहे का पाइप और लाठी बरामद की है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment