सीतापुर,संवाद पत्र । जिले के सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने जबरन कब्जेदारी को लेकर हंगामा किया। आरोप है कि थाने के करीब दुकान का ताला तोड़कर कब्जा किया गया, दबंग असलहों से लैस थे। फिर भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष को दोषी बनाते हुए समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। सेउता चौराहे पर कुलदीप पांडे की दुकान है।
विधायक का कहना है कि रात के अंधेरे में असलहाधारियों ने जबरन दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। ये सभी दूसरे वर्ग से जुड़े हुए थे। विधायक का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
ऐसे में तनाव जैसी स्थिति बन गई। हंगाम के बीच बढ़ते बवाल के दौरान रोड जाम हो गई। सीतापुर- बहराइच मार्ग का आवागम बाधित हो गया।













