बहराइच: 17 घंटे से बाधित है बिजली आपूर्ति, बूंद बूंद पानी को तरसे लोग, जानें कितने बजे चालू होगी सप्लाई

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

पहले केबल जला फिर विधुत पोल पर गिर गया पेड़

जरवलरोड/बहराइच, संवाद पत्र । विद्युत विधुत उपकेंद्र जरवल रोड की मुख्य केबल गुरुवार शाम को जल गई। केबल को बिजली कर्मी दुरुस्त करने में लगे थे। इसके बाद शाम को उपकेंद्र की लाइन पर तेज हवाओं के बीच पेड़ गिर गया। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 17 घंटे से पांच हजार से अधिक आबादी पानी को तरस गए हैं।

जरवल रोड व विधुत उपकेंद्र को जाने वाली मुख्य लाइन की केबल गुरुवार शाम को जरवल व कैसरगंज के बीच शाम 5 बजे जल गया था। जिसे देर रात ठीक किया गया, बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच तेज बरसात हवा के झोंके से जरवल रोड व जरवल कस्बा बाईपास मार्ग रुदाइन के बढईनपुरवा के निकट ट्रांसफार्मर विद्युत पोल पर पेड़ गिरने से पूरी आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। जिसके चलते पूरी रात 17 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप है। क्षेत्र के 5246 उपभोक्ता के कनेक्शन की एक लाख से अधिक आबादी  विद्युत सप्लाई बाधित है।

इस संबंध में उपखंड अधिकारी रजनीश मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 33 केवी केबल बॉक्स जल गया था। रात में उसे ठीक किया गया, उसके बाद बरसात चालू हो गई। खंभे पर पेड़ गिर गया था। फॉल्ट नहीं मिल रहा था, रात को 12:45 पर बाराबंकी से फॉल्ट चेक करने की मशीन मेगर मशीन आई तो चेक किया गया। तार पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित थी।

शुक्रवार सुबह 5:00 बजे से कर्मचारी अवर अभियंता आशीष कुमार, सत्यम सिंह अरविंद, शकील मुख्तार, रिजवान, कफील आदि लोग लगे हुए हैं। विद्युत सप्लाई 2 बजे तक चालू होने की संभावना है। वहीं कटौती से गर्मी में सारी रात लोग परेशान रहे। पानी के लिए लोग तरस गए। हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment