अयोध्या: तीन विधानसभाओं को जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में हुई तब्दील, राहगीरों को हो रही परेशानी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

कई गांवों की 40 हजार से अधिक की आबादी होती है प्रभावित 

पूराबाजार/अयोध्या, संवाद पत्र ।तीन विधानसभाओं को जोड़ने वाली वर्कशॉप मधुपुर कछौली संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। हल्की सी बरसात होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अयोध्या प्रयागराज हाईवे से वर्कशॉप से मधुपुर होते हुए काछौली तक जाने वाली संपर्क मार्ग की दूरी 7 किलोमीटर है। यह मार्ग विधानसभा बीकापुर अयोध्या तथा गोसाईगंज को जोड़ता है। यही नहीं तपोस्थली नंदीग्राम भरतकुंड, पिचासी मंदिर और रामचौरा गौराघाट गयासपुर को भी जाने के लिए इलाके के लोग इसी मार्ग से होकर निकलते हैं। पलिया गोवा, कल्याण भदरसा, कोटवा, नन्कऊ का पुरवा, मौर्या का पुरवा, रामपुर संडासी, मधुपुर, पाना का पुरवा, बांदियावा, नरायनपुर, साईं तकिया, कछौली, पंडित का पुरवा, खनुवावां सहित कई गांव के करीब 40000 आबादी का आवागमन है। 

खनुवावां के लंकी पाण्डेय, सभाजीत निषाद, मंशाराम निषाद, भूपेन्द्र पाण्डेय, नरायनपुर के बम बहादुर पांडे, अनूप श्रीवास्तव, हरेंद्र पांडे, बैजनाथ पांडे, कोटवा के सतीश निषाद, लवकुश निषाद, राम अनुज निषाद, रोहित निषाद ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़ा-बड़ा गड्ढा हो गया है। हल्की सी बरसात होते ही जल भराव हो जाता है जिस पर पैदल चलना दुर्लभ है। इसके मरम्मत के लिए बीकापुर के विधायक से कहा गया था लेकिन अभी मरम्मत नहीं हुआ। इलाकाई लोगों अपने प्रशासन से शीघ्र ही सड़क का मरम्मत करने की मांग की है।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment