संवाद पत्र , गोरखपुर ।बीजेपी का मिशन सदस्यता, 11 से 17 सितंबर तक गोरखपुर में विशेष अभियान, जी हां वैसे तो भारत मे बीजेपी ने 11 करोड़ के आस पास सदस्यता अभियान का टारगेट रखा है, लेकिन गोरखपुर में अकेले 9 लाख का टारगेट है जो इन दो चरणों के सदस्यता अभियान में पूर्ण हो जाएगा ।
सांसद-विधायकों से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी जुटे, 135 शक्ति केंद्रों पर चलेगा विशेष अभियान
गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है, पार्टी ने 11 से 17 सितंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चला कर इसकी शुरुवात कर दी है, जिसके तहत सांसदों से लेकर विधायकों तक सभी को मैदान में उतारा गया है, यह अभियान भाजपा की मजबूती और जनाधार को और विस्तारित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, सांसद विधायकों से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक की भूमिका भाजपा ने गोरखपुर महानगर के 135 शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, इन नेताओं को ‘सदस्यता सहयोगी’ के रूप में नियुक्त किया गया है, जो अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे, पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सदस्यता अभियान को तेज करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है, इसमें सभी स्तरों के नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, जिसका ग्राउंड से जायजा लिया हमारे जनता टीवी संवाददाता सुभाष गुप्ता ने और महानगर अध्यक्ष से भी खास बात चीत की ।
वाक – थ्रू – सुभाष गुप्ता & महानगर अध्यक्ष बीजेपी ।
वीओ – सांसदों और विधायकों के अलावा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी शक्ति केंद्रों पर सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है, ये नेता और कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएंगे और पार्टी की नीतियों और आदर्शों से लोगों को अवगत कराएंगे, भाजपा ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर प्रवास करने वाले नेता और कार्यकर्ता प्रभावी तरीके से अभियान को संचालित करें ताकि तय लक्ष्य को हासिल किया जा सके ।













