IND vs BAN Test Series :-भारत के खिलाफ टेस्ट में एक बदलाव के साथ उतरेगी बांग्लादेश की टीम

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

ढाका। बांग्लादेश ने भारत के साथ होने वाले दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम की जगह बल्लेबाज जाकेर अली को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश के चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान दौरे पर गई टीम में एक बदलाव करते हुए चोटिल शोरिफुल इस्लाम की जगह बल्लेबाज जाकेर अली को टीम में जगह दी है।

शोरिफुल पाकिस्तान के साथ पहले टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी और उनकी ग्रोइन इंजरी हुई थी इस कारण वह दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे। जाकेर ने एशियाई खेल 2023 में बंगलादेश के लिए पदार्पण करने के बाद कुल 17 टी-20 खेले हैं, हालांकि उन्हें अब तक टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने अब तक कुल 49 प्रथम श्रेणी मैच में चार शतक लगाते हुए 41.47 की औसत से रन बनाए हैं। 

भारत के साथ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है:- नजमुल हसन शान्तो (कप्तान), शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, खालिद अहमद, तसकीन अहमद, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय,नाहिद राणा नईम हसन और जाकेर अली।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment