गोंडा: समिति पर लटक रहा ताला, किसानों ने किया प्रदर्शन, खाद न मिलने पर जतायी नाराजगी

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

इटियाथोक/गोंडा, संवाद पत्र । किसानों की सुविधा के लिए खोली गयी साधन सहकारी समितियां निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। इससे किसानों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को इटियाथोक के साधन सहकारी समिति गोसेन्द्रपुर पर ताला लटकता मिला। ताला बंद होने पर आक्रोशित किसानों ने समिति गेट पर प्रदर्शन किया और समिति का संचालन कराए जाने की मांग की।

किसानों की सहूलियत के लिए इटियाथोक के गौसेंद्रपुर गांव में साधन सहकारी समिति की स्थापना की गयी थी। समिति पर किसानों को उचित मूल्य पर खाद बीज और कीटनाशक दवा मिल जाती थी। इससे किसानों को निजी दुकानदारों की मनमानी का शिकार नहीं होना पड़ता था, लेकिन अब यह समिति धान गेंहूं खरीद केंद्र बनकर रह गयी हैं। अब इस समिति पर सीजन में सिर्फ धान व गेंहू की खरीद की जाती है‌। बाकी के महीनों में यहां ताला लटकता रहता है‌।

अयाह गांव के किसान हरिओम तिवारी ने बताया कि पहले यहां की समिति पर खाद बीज उचित मूल्य पर मिल जाता था लेकिन अब कुछ साल सेसमिति पर इसकी बिक्री बंद हो गयी है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है‌। किसान श्याम नरायण मौर्या ने बताया की अयाह, वेदपुर, रानीजोत, भड़जोतिया, मोहनापुर, चुरिहारपुर, गजाधरपुर, गोसेंन्द्रपुर, बसवरिया आदि गांवों के किसानों ने बताया कि समिति पर खाद बीज मिल जाने से किसान निजी दुकानदार के हाथ लुटने से बच जाते थे।

किसान सुरेश कुमार ने बताया की खाद न आने से अब उन्हे दूर बाजार जाकर महंगी दर पर खाद खरीदनी पड़ती है। इस समस्या को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को समिति गेट पर प्रदर्शन किया और समिति को संचालित कराए जाने की मांग की है।इस मौके पर गंगा प्रसाद चौधरी, विशुनाथ कोरी, राजितराम, कृष्ण कुमार, रसीद अली, श्याम कुमार, विशुनाथ तिवारी, देवी प्रसाद, सत्यदेव आदि तमाम किसान मौजूद रहे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment