मुजफ्फरनगर: कार और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत, दो घायल

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के पंचेड़ा बाईपास के पास सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने संवाददाताओं को बताया, ” सात लोग अपनी कार से अलीगढ़ से औली जा रहे थे,रास्ते में यह कार ट्रक से टकरा गई।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रतन (45), भोला (30), जुगल (30) और अतुल (26) के रूप में हुई है। ये सभी अलीगढ़ जिले से थे। 

अधिकारी ने बताया कि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।  

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment