स्टॉक मार्केट : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 428.83 अंक चढ़ा

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

मुंबई।  वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोष प्रवाह के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल आया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 428.83 अंक चढ़कर 81,951.99 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 154.1 अंक चढ़कर 25,072.55 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक मुनाफे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं। वहीं टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले और बजाज फिनसर्व घाटे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 398.13 अंक गिरकर 81,523.16 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 122.65 अंक टूटकर 24,918.45 अंक पर बंद हुआ था।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment