मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर दुष्कर्म पीड़ित परिवार को दिया पांच लाख का चेक

By Sanvaad News

Published on:

Follow Us

बीकापुर विधायक अमित सिंह व मिल्कीपुर तहसीलदार ने सौंपा चेक

मिल्कीपुर/अयोध्या, संवाद पत्र । खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ गैर संप्रदाय के युवक द्वारा की गई दुष्कर्म की घटना के सात दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान व तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से पांच लाख रुपए के आर्थिक सहयोग का चेक प्रदान किया।  

बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने बताया कि नौ सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित के परिवार की मुलाकात कराई गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करने की बात कही थी। उसी के क्रम में यह चेक प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा की पीड़िता के घर पर पशु शेड, बिजली, सड़क तथा कृषि पट्टा के साथ अन्य सभी मांगों को जिला प्रशासन द्वारा पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर अमानीगंज के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, भाजपा नेता आशुतोष मिश्रा अनुपम, अजीत मौर्य, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अजय सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Sanvaad News

आपका स्वागत है संवाद पत्र में, जहाँ हम आपको ताज़ा खबरों और घटनाओं से अवगत कराते हैं। हमारी टीम हर समय तत्पर है ताकि आपको सबसे सटीक और नवीनतम समाचार मिल सकें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, और तकनीक से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। संवाद न्यूज़ - आपकी आवाज़, आपकी खबर।

Leave a Comment